वाराणसी: शाइन सिटी के नाम खोल रखी थी अपनी दुकान, पूरे देश में लगाई खरबों रुपए की चपत

वाराणसी। उमेश सिंह: आज वाराणसी के कैंट पुलिस ने एक शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की क्षेत्राधिकारी कैंट ने अभियुक्त को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। गिरफ्तार अभियुक्त पूरे देश में शाइन सिटी के नाम से एक कंपनी खोलें था।

इस कंपनी के माध्यम से लोगों के रुपए दूने करने व जमीन दिलाने के नाम पर देश के अलग-अलग जिलों से अरबों रुपए ऐंठे और लेकर कंपनी के डायरेक्टर अमिताभ कुमार व राशिद नसीम व आशिक नसीम ने कई सौ करोड़ रुपए की गाढ़ी कमाई और फिर लेकर फरार हो गए।

वाराणसी के कैंट पुलिस ने अभियुक्त अमिताभ कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कंपनी का मुख्य आरोपी राशिद नसीम और आसिफ नसीब अभी भी पुलिस के गिरफ्त से फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त पर कई दर्जन मुकदमे वाराणसी में दर्ज है। वहीँ कई दर्जन मुकदमे अन्य जिलों में भी दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button