देश में भ्रष्टाचारियों का जङ है काग्रेस: योगी आदित्य नाथ

बगहा। विजय कुमार शर्मा: देश में भ्रष्टाचारियों का जङ है काग्रेस। उक्त बातें उतर- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कही। वे सोमवार को प० चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड के दौनाहा में एनङीए के पक्ष मे एक चुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने धारा 370 राम मंदिर निर्माण व देश के कई अहम मुद्दों पर पीएम ने जो कहा उसको पुरा किया।

सबसे पहले सीएम ने वाल्मीकि की तपो भूमि, माँ सीता की जन्म स्थली को नमन करते हुए कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ काव्य की रचना यही होती है। जहां जन्म लेना पूर्व की प्रतिफल है। कहा कि पूर्व के 15 साल के शासन काल में जंगल राज को लोग भूले नहीं है। सीएम ने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही राम राज्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना से पूरी दुनिया त्रस्त है। बचाव ही उपाय है। दो गज की दूरी मॉस्क है जरूरी का संदेश लोगों को दिया। पीएम मोदी के आत्म निर्भर पैकेज कोरोना से बचाव के अभियान का हिस्सा बताया। 15 साल राजद का सरकार रहा जनता को कुछ नही दिया। लेकिन अपराध जगत का बढावा दिया। काग्रेस राजद धोखा देने के सिवाय देश में कुछ किया। बल्कि समाज व देश को तोड़ने का काम किया हैं।

केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को गिनाते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों मे बिधुत कनेक्शन दिया गया। 10 करोड गरीबों को शौचालय दिया गया है। तथा 15 करोड़ युवकों को मुद्रा लोन, 35 करोड़ लोगों का जन-धन खाता खोल गया। देश के 3 करोड़ लोगों को पीएम योजना के तहत आवास दिया गया। जबकि काग्रेस व राजद ने बिहार में चारा ही खा गया। सीएम ने वाल्मीकि नगर के जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार व विधानसभा प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह उर्फ रिन्कु सिंह के चुनाव चिन्ह तीर छाप पर मोहर लगाने की अपील की किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button