हापुड़: 6 दिन के लिये बंद हुआ गढ़मुक्तेश्वर, जिले में धारा 144 लागू

हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर जाने वालों के लिये आई बुरी खबर। दरअसल, कोरोना वायरस को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने ये बड़ा फैसला लिया है। गढ़मुक्तेश्वर में 25 से 30 नवंबर तक लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। यहां केवल शादी के लिए आने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी।

अपको बता दें की गढ़मुक्तेश्वर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए यहां पहुंचते हैं। वहीं, इस बार कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया, जिससे यहां भीड़ ना जुटे। इससे पहले गंगा स्थान पर लगने वाले मेले को स्थगित किया जा चुका है। इसके बाद से पूरे हापुड़ जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। गंगा स्नान के लिए यहां विभिन्न प्रदेशों से 50 लाख लोग आते हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और गाजियाबाद जैसे जिलों में श्रद्धालुओं को रोकने के लिए लेटर भेजा गया है। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद की सीमा पर बैरिकेडिंग भी जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से अन्य राज्यों को भी लेटर भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि दीप दान के लिए आने वालों को छूट दी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button