अयोध्या: अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग होगी अयोध्या के रियल लोकेशन पर

रामसेतू (आगामी फिल्म पोस्टर)

अयोध्या। कुछ दिनों पहले बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’ की घोषणा हुई थी। इसी हफ्ते की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में थे और उन्होंने वहां कई फिल्ममेकर्स सहित अक्षय कुमार से भी मुलाकात की थी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने यूपी के गौतम बुद्ध नगर में देश की सबसे बड़ी फिल्मसिटी बनाए जाने पर चर्चा की थी। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि योगी से मुलाकात के दौरान अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’ पर भी चर्चा की है।

अक्षय कुमार चाहते हैं कि उनकी फिल्म की शूटिंग अयोध्या की कई रीयल लोकेशंस पर हों। इसके लिए वह यूपी सीएम से अनुमति चाहते थे। अक्षय का यह आइ़डिया योगी जी को काफी पसंद आया है माना जा रहा है कि 2021 की गर्मियों के आसपास से अक्षय कुमार अयोध्या में ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि राम सेतु केवल एक कल्पित कथा है या वास्तव में भगवान राम ने इसे बनाया था। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button