एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जीपीओ 48 घंटे के लिए बंद किया गया


लखनऊ। जीपीओ में एक कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जीपीओ को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, लखनऊ जीपीओ के सभी अनुभागों और कैम्पस को पूर्णतया सैनिटाइज़ कराया जा रहा है और एहतियात स्वरुप सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है। सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने के लिए डाक विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ को पत्र भी लिखा गया है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेट होने के लिए भी निर्देश दिया गया है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।
चीफ पोस्टमास्टर, लखनऊ जीपीओ आरएन यादव ने बताया कि 13 और 14 अगस्त को जीपीओ में काउंटर, बैक ऑफिस और डाक वितरण संबंधित सारे कार्य बंद रहेंगे। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को रविवार होने के चलते भी कोई कार्य नहीं होगा। ऐसे में जीपीओ अब सोमवार 17 अगस्त को खुलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button