
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 200 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया और यहां लगाई गई प्रदर्शनी व भवन का अवलोकन कर कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को ऐसा राज्य बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक यह विश्वास लेकर जीवन जी सके कि संकट की खड़ी में सरकार के साथ वह भी तैयार है। यह नागरिक व राष्ट्रीय कर्तव्य का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने ने उम्मीद जताई कि यह केंद्र हर नागरिक के मन में नए विश्वास का जागरण करेगा।
मुख्यमंत्री ने घटनाओं को नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति को खतरनाक बताया। उन्होंने प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि 45 हजार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जिन आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है, उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता देंगे। होमगार्ड को भी आपदा मित्र का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। यह फर्स्ट रिस्पांडर हैं। सरकार इन्हें अच्छी सुविधा, मानदेय, पांच लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, घटना-दुर्घटना होने पर परिजनों को लगभग 35-40 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराती है। उन्होंने ने उम्मीद जताई कि सुविधाएं बोझ नहीं बननी चाहिए, बल्कि अपनी सेवा का बेहतर उपयोग समाज के लिए करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य व्यक्ति को भी जागरूकता के जरिए आपदा में राहत उपलब्ध करा सकें। जब आपदा न रहे, तब भी खुद की ट्रेनिंग के साथ ही स्कूलों-कॉलेजों के छात्रों/शिक्षकों व अवकाश के दिनों में जनपद स्तर पर प्रधानाचार्यों का सम्मेलन कर आपदा की सावधानियों से अवगत कराएंगे तो यह देश की बड़ी सेवा होगी।
मुख्यमंत्री ने बाढ़, आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि, अग्निकांड, भवन के धराशायी होने संबंधी प्राकृतिक व भौतिक आपदा की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने मानव-वन्य जीव द्वंद्व को भी आपदा की श्रेणी में रखकर राहत देने का कार्य किया। सीएम ने दो दिन पहले बहराइच में हुई घटना पर दुख जताया। कहा कि 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया। सभी लोग मगरमच्छ वाले संवेदनशील क्षेत्र के साथ ही यह भी जानते हैं कि वे पूरे जीवन में चार-पांच किमी. के दायरे में ही रहता है। ऐसे में जीव-जंतु से जबर्दस्ती खिलवाड़ न करें। श्री योगी ने दुख जताया कि ऐसी घटना के समय लोग वीडियो बनाते रहते हैं, लेकिन बचाव पर ध्यान नहीं देते।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बिजनौर में दो वर्ष में 80 लैपर्ड रेस्क्यू किए गए हैं। यह गन्ने के खेत में अधिक पाए जा रहे हैं। लोगों ने उसे शुगर लैपर्ड नाम दिया है। जागरूक न होने पर लोग उसकी चपेट में आ जाएंगे। सीएम ने टाइगर व लैपर्ड के स्वभाव का अंतर बताते हुए कहा कि उसके खतरे वाले क्षेत्र को चिह्नित करके लोगों को अवगत कराएंगे तो बड़ी जनहानि रोकी जा सकती है। यूपी में 4000 से अधिक लोग मानव-वन्य जीव द्वंद्व, 5000 लोग अन्य प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशीय बिजली की घटना में भी जान बचाई जा सकती है। इसके लिए उन्होंने तकनीक पर जोर दिया, कहा कि इसका उपयोग करके डेढ़-दो घंटे पहले भी बता सकते हैं कि कि किस एरिया में आकाशीय बिजली गिरने वाली है। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले तकनीक नहीं थी, फिर भी बताया जाता था कि बादल नजदीक हों और लगता हो कि आपस में घने व विशेष रंग के हैं तो सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे में खुले स्थान या पेड़ के न खड़ा होना है और न ही लोहे या कोई धातु की वस्तु लेकर चलना है, बल्कि पक्के भवन के नीचे शरण लेनी है।
मुख्यमंत्री के संबोधन में पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में एक ही एक घंटे में हुई 111 मौत का दर्द भी झलका। उन्होंने बताया कि फतेहपुर, प्रयागराज, कौशांबी, मीरजापुर, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर आदि जनपदों में कुल मिलाकर 111 लोगों की मौत हुई थी। प्राधिकरण की बैठक में चिंता व नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन मौतों को न्यूनतम करने में सहायता की जा सकती है। उन्होंने अर्ली वार्निंग सिस्टम को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया था। बैठक के ठीक तीसरे दिन एनडीआरएफ/एफडीआरएफ व राष्ट्रीय/राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने समन्वय से उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों में रात में अचानक आई बारिश की घटना का भी वृतांत बताया। कहा कि उस समय शाकुंभरी मंदिर में हजारों लोग जागरण व भंडारा कार्यक्रम में थे। ऊपर से देखते ही देखते चार-पांच फुट पानी तेजी से नदियों में बढ़ गया, लेकिन इससे पहले अलर्ट आते ही प्रशासन ने सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। यदि इन लोगों को हटाया नहीं गया होता तो सैकड़ों जानें जा सकती थीं, लेकिन अर्ली वार्निंग सिस्टम के कारण मोबाइल घनघनाने लगे और सभी लोग जागरूक हो गए, जिससे बड़ी जन-धनहानि रोकी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राधिकरण आपदा प्रबंधन से जुड़े बेहतरीन संस्थानों से समन्वय और एमओयू करे। हर तबके के लोगों को प्रशिक्षण से जोड़े। मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म के जरिए भी जागरूकता फैलाए और सावधानी/सतर्कता के बारे में बताएं। श्री योगी ने जनपद, तहसील, थाना, विकास खंड, नगर निकायों में भी मॉकड्रिल को बढ़ाने पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि सभी 17 नगर निगम एसडीएमए के उपकेंद्र के रूप में आपदा प्रबंधन के कार्यक्रम को बढ़ाएं। लगभग पांच लाख की आबादी वाली 200 से अधिक नगर पालिका परिषद में भी पहुंचें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में तकनीक डे-वन डिजास्टर मैनेजमेंट को कैसे प्रभावी बनाने के लिए सेटेलाइट व रिमोट सेंसिंग मॉनीटरिंग, एआई पर आधारित रिस्क मैपिंग, प्रीडेक्टिव एनालिटिक्स आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, मोबाइल बेस्ड सिटीजन अलर्ट सिस्टम, जीआईएस आधारित डिसिजन मेकिंग एंड डिजिटल कंट्रोल रूम, ड्रोन आधारित सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन का और अधिक इंटीग्रेट यूज बताया।
‘जंतर-मंतर से संसद मार्च कर रहे बच्चों को करंट दिया गया’, डिंपल यादव ने दिल्ली पुलिस और सरकार पर उठाए सवाल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह से भारी भीड़ जुट गई। कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ आह्वान पर बड़ी संख्या में संसद की ओर रुख किया। इस दौरान सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हुईं। उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के …
राहुल गांधी ने PM को बताया युवा-विरोधी प्रधानमंत्री: बोले- पेपर लीक के दोषी आजाद, छात्रों की हो रही पिटाई
देश में परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का ‘सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री’ बताते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि सवाल उठाने वाले छात्रों पर …
CM योगी “जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड, सभी योजनाओं से जोड़ा जाए”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की छठी बैठक में प्रदेश में संचालित प्रमुख आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास, निवेश, जनकल्याण और सेवा वितरण से जुड़ी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने जीरो पॉवर्टी अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की विशेष …
CM योगी ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर धाम में दर्शन-पूजन कर महादेव का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ की आरती भी उतारी और ईश्वर से सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू वादन संग उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों की हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री ने …
CM योगी “हर नागरिक को है विश्वास, संकट में साथ खड़ी है सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 200 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया और यहां लगाई गई प्रदर्शनी व भवन का अवलोकन कर कार्यों …
‘पदक लाओ, सरकारी नौकरी में प्राथमिकता पाओ’, मुख्यमंत्री योगी ने दिया युवाओं को दिया संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतिए, प्रदेश सरकार ऐसे खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के साथ सरकारी नौकरी …
CM योगी “बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह है जेल या जहन्नुम में”
विजय कुमार निगम बुलंदशहर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय, दहशत और असुरक्षा का माहौल था। उस समय बुलंदशहर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दंगे होते थे और कर्फ्यू लगता था। उस दौर में बेटियां और व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे तथा कई …
सड़कों पर सुरक्षा और हवा में शुद्धता: यूपी की व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी से 1.95 लाख से अधिक खटारा गाड़ियां बाहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की ‘व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी’ प्रदेश की सड़कों को सुरक्षित, प्रदूषण-मुक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में बेहद प्रभावी साबित हो रही है। इस नीति के लागू होने के बाद से 30 जून 2026 तक राज्य में 1.85 लाख से अधिक निजी और 10 हजार से अधिक …
‘बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और आमजन की आजीविका की रक्षा करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित …
संसद मार्च बना बवाल! बैरिकेड टूटे, लाठीचार्ज-आंसू गैस के बीच 9 घंटे तक थमी रही दिल्ली
काॅकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन सोमवार को संसद मार्च के बहाने उग्र हो गया। सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने शांतिपूर्ण संसद मार्च का आह्वान किया था लेकिन सोमवार को पुलिस की तैयारियों के दावों के बीच प्रदर्शनकारी सुरक्षा के कई घेरों को तोड़ते …




