भासपा प्रत्याशी रौशन सिंह राठौर ने किया जनसंपर्क

पटना। बिकाश कुमार। बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण के सीटों के लिए मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों के प्रचार अभियान तेज हो गया है। इस कड़ी में गुरुवार को बांका विधानसभा क्षेत्र से भारतीय सबलोग पार्टी के प्रत्याशी रौशन सिंह राठौर ने पंजवारा संकटमोचन चौंक पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। पंजवारा सहित आस पास के गांवों का दौरा कर लोगों से जनसमर्थन मांगा।

वहीं पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर रौशन सिंह राठौर ने कहा कि वे पूर्व सैनिक हैं और सेना में रहते हुए भी देश को अपनी सेवा दे चुके है। अब जनता की सेवा करने का मन बना चुके हैं और चुनाव प्रचार के क्रम में वे बांका विधानसभा के कई गांवों में घूम चुके हैं।

इस क्रम में उन्हें जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार के चुनाव में बदलाव का मूड बना चुकी है और पुराने चेहरे के जगह नये चेहरे को इस बार मौका मिलने जा रहा है।

मौके पर निरंजन सिंह, मधुकर सिंह, सुबोध सिंह, दीपक मांझी, रामजी प्रसाद, विजय दास, रूपेश, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button