‘अमित हैं तो उम्मीद है’ के नारों के साथ लोगों ने अमित सिंह को इस बार काराकाट का विधायक बनाने का लिया निर्णय।

नासरीगंज(रोहतास)| काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज नगर के वार्ड सदस्यों, ग्रामीण जनता तथा युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के काराकाट विधानसभा के भावी विधायक उम्मीदवार अमित सिंह ने किया। इस बैठक में बिक्रमगंज नगर के सभी वार्ड सदस्यों एवं युवा वर्गों के बीच एक लंबी वार्ता की गयी, जिसमें सभी लोगो ने अमित सिंह जी के लक्ष्य एवं विचारों से प्रभावित होकर राजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने एक स्वर में अमित सिंह जी के लिए काराकाट के आगामी चुनाव में अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की आवाज दी।

सभी के जेहन में उनके काम और नाम की स्वर्ण अक्षरों में सुसज्जित एक भूमिका बन कर उभर गयी है। लोगो का कहना था कि हम सभी ने समय एवं स्थिति-परिस्थिति के अनुसार योग्य पुरषों का साथ दिया पर सभी अपने कर्म पद से भ्रष्ट और भ्रमित होकर जनता सेवा और क्षेत्र के कार्यो में अपना अहम योग्यदान देने की जगह तुच्छ कामों से अपना पूरा कार्यकाल गुजार दिया। अब हम सभी उन प्रतिनिधियों से उम्मीद नही रखते।

सभी का कहना था कि अमित सिंह आरम्भ से ही अपने कार्यों का परचम लहराए हुए हैं । एक पंचायत का मुखिया केवल पंचायत तक ही सीमित रहता है पर ये मुखिया रहते हुए पूरे प्रखंड, अनुमंडल यहाँ तक की जिलों में भी अपने नाम और काम की डंका बजवा दिये हैं। इनको जब भी किसी ने याद किया हो, चाहे दिन का दोपहर हो या रात की अंधेरी घटा वो हमेशा अपना साथ देते आये हैं। चाहे वो इंसान इनके पंचायत का हो या किसी और प्रखंड या जिलों का। अब हम सभी को इस महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की जरूरत है, जिनके हाथों में काराकाट विधानसभा की सेवा अर्पण किया जाना चाहिये। हर एक बड़े-बुजुर्ग के दिल में अपनी जगह बनाने वाले कर्मपुरुष अमित सिंह जी अब पंचायत के नाम से नही बल्कि काराकाट विधानसभा के नामो से जाने जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button