सीवान: चोर की पूरी करतूत CCTV कैमरे में हुई कैद

आर्यन सिंह राजपूत, सीवान| सीवान में मैरवा थाना क्षेत्र के नई बाजार मार्केट स्थित गोपाल जी ब्रदर्स बर्तन की दुकान से बुधवार की शाम को एक चोर ग्राहक बनकर पहुंचा, जहां उसने दुकानदार को चकमा देकर काउंटर पर रखा उसका मोबाइल चोरी कर लिया। लेकिन चोर की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकानदार को मोबाइल नहीं दिखा तो उसने सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले, जहां उसे एक शख्स मोबाइल चुराते हुए नजर आ गया।

गोपाल जी ब्रदर्स बर्तन की दुकान के मालिक हेमंत कुमार ने बताया कि दुकान पर एक युवक टिफिन देखने आया था, जिसे दुकान के कर्मचारियों ने दो तीन टिफिन दिखाए। उसी दौरान चोर ने मोबाइल चुपचाप अपनी जेब में डाल लिया, लेकिन उसे यह एहसास नहीं था कि उसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मोबाइल चोरी करने के बाद वह कुछ देर दुकान पर रूका और जब मालिक ने पीठ फेरी तो चोर सामान पसंद न आने की बात कहकर वहां से चला गया। उस समय दुकानदार ने मोबाइल पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब चोर वहां से चला गया तो उसने मोबाइल देखे तो एक मोबाइल गायब था। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी जिसमें दुकान पर टिफिन देखने आया शख्स मोबाइल चोरी करते हुए साफ नजर आया। घटना देखने के बाद हेमंत कुमार ने तत्काल कैमरे में कैद युवक की तलाश शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button