
विजय कुमार निगम लखनऊ:-योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना प्रदेश के हजारों दिव्यांगजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश के कुल 16,254 पात्र दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इनके लिए 20,042 विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। शेष जिलों में वितरण की कार्यवाही भी जारी है।
योगी सरकार की इस योजना के तहत पात्र दिव्यांगजन को उनकी शारीरिक और चिकित्सकीय जरूरतों के अनुसार 15 हजार रुपये तक की लागत वाले निर्धारित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, एमआर किट, ब्रेल किट, एडीएल किट, वॉकर, रोटेटर और स्मार्ट केन जैसे उपकरण शामिल हैं। इनकी मदद से दिव्यांगजन की आवागमन क्षमता बढ़ने के साथ दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो रही है।

बदलते समय के साथ योजना को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा गया है। पात्र लाभार्थियों को स्मार्टफोन, टैबलेट और डेजी प्लेयर जैसे डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे दिव्यांग छात्र-छात्राओं और युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा, अध्ययन सामग्री, डिजिटल संचार और सरकारी सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिल रही है। योगी सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगजन केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी न रहें, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ें।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार राय ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के माध्यम से पात्र दिव्यांगजन को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 16,254 दिव्यांगजन को 20,042 कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि योजना में आधुनिक डिजिटल उपकरणों को भी शामिल किया गया है, ताकि दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार और तकनीक से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सकें।
CM योगी “सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उ.प्र. की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति योजनाओं से नहीं रहेगा वंचित”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनगणना 2027 उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनगणना से प्राप्त सटीक और प्रामाणिक आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाओं की ठोस कार्ययोजना तैयार कर सकेगी। इससे प्रशासन को योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से …
दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार
विजय कुमार निगम लखनऊ:-योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना प्रदेश के हजारों दिव्यांगजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश के कुल 16,254 पात्र …
BJP का राहुल गांधी पर निशाना, हैदराबाद में भारत विरोधी ताकतों को मंच देने का लगाया आरोप
नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैदराबाद में आयोजित भारत शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और उन पर भारत विरोधी ताकतों को मंच मुहैया कराने तथा देश को बदनाम करने एवं अस्थिरता पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित …
तीन हफ्तों में तीसरी बार चक्रवात की आहट, ओडिशा में अलर्टय लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश
भुवनेश्वर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र और तीव्र होने के बीच ओडिशा सरकार ने सोमवार को दक्षिणी क्षेत्र के जिला प्रशासनों को संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश …
जनगणना में एक भी व्यक्ति छूटा तो विकास की योजना अधूरी, सटीक आंकड़ों से तय होगी जरूरत: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन सभागार में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत स्वगणना और घर-घर गणना अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में विकास की अगली दशक की तस्वीर अब जनगणना के आंकड़ों से तय होगी। किस क्षेत्र में स्कूल और अस्पताल की …
चुनाव आयोग से जवाब मांगने के लिए एससी पहुंचे राहुल गांधी, SIR पर दायर की याचिका, इंडिया नेताओं ने उठाए 48 सवाल
नयी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर निर्वाचन आयोग को कुछ सवालों की सूची भेजने की अनुमति मांगी, जो मतदाता सूचियों के राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर निर्णय लेने की प्रक्रिया से संबंधित हैं। राहुल …
शिवसेना (यूबीटी) ने फोन टैपिंग की कानूनी वैधता पर उठाए सवाल, सामना में टेलीकॉम और टेलीग्राफ एक्ट का किया जिक्र
मुंबई शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को केंद्र सरकार पर गैरकानूनी फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर निशाना साधा है। पार्टी ने इसकी तुलना अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घोटालों से की और इस तरीके को भारतीय लोकतंत्र पर हमला बताया। ठाकरे कैंप ने पार्टी के मुखपत्र श्सामनाश् के एक संपादकीय में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी …
धौलपुर में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में हुए संघर्ष में युवक की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर राजस्थान के धौलपुर जिले के बारोली गांव में पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में 34 वर्षीय युवक पीतम की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के …
योगी की पाती का 50वां संस्करण पूरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कॉफी टेबल बुक का विमोचन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के लोगों के नाम पत्रों की श्रृंखला ‘योगी की पाती’ के पचास संस्करण पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर उनके सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ‘योगी की पाती’ के 50 संस्करणों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। सूचना विभाग की ओर से तैयार पुस्तक में ‘योगी …
छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सरोजनीनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसके साथ …




