CM योगी “सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उ.प्र. की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति योजनाओं से नहीं रहेगा वंचित”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनगणना 2027 उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनगणना से प्राप्त सटीक और प्रामाणिक आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाओं की ठोस कार्ययोजना तैयार कर सकेगी। इससे प्रशासन को योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश की अधिकांश विकास योजनाएं 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित रही हैं। ऐसे में नई जनगणना के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का पता लगाना जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में जनगणना 2027 के तृतीय संस्करण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिसके पास सही आंकड़े होंगे, वह उतनी ही प्रभावी ढंग से अपनी योजनाएं बना और लागू कर सकेगा। 

      उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। भारत का हर छठा व्यक्ति उ.प्र. में रहता है, जबकि दुनिया का हर 36वां व्यक्ति प्रदेश में निवास करता है। मुसहर समाज का उदाहरण देकर बताई सही आंकड़ों की अहमियत मुख्यमंत्री ने जनगणना में किसी भी व्यक्ति या समुदाय के छूटने को गंभीर विषय बताते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुसहर समाज का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि समाज का यह सबसे विपन्न तबका लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहा। उनके पास पक्के मकान तो दूर, झोपड़ी वाली जमीन का भी मालिकाना अधिकार नहीं था। कई परिवारों के पास राशन कार्ड और दूसरी सरकारी सुविधाएं तक नहीं थीं। यदि पिछली जनगणनाओं में उनकी वास्तविक स्थिति सामने आई होती तो वे पहले ही सरकारी योजनाओं के पात्र बन सकते थे। 

         श्री योगी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद इस समुदाय के लिए अलग से योजना बनानी पड़ी और फिर उन्हें सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया गया। जनगणना में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने का अर्थ है कि वह लंबे समय तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकता है। इसी तरह कहीं तीन स्कूल होने और कहीं कई किलोमीटर तक स्कूल न होने जैसी स्थितियां भी सही आंकड़ों के अभाव का परिणाम हैं। जनगणना से विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक जरूरत का आकलन किया जा सकेगा। 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके तहत नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर स्वयं और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। 

    जनगणना के दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से धर्म, जाति, शिक्षा, व्यवसाय, मातृभाषा और अन्य जनसांख्यिकीय पहलुओं से जुड़े 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी को देखते हुए यहां जनगणना की विशेष जिम्मेदारी है।

        इस महाअभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक समन्वय, जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन की जागरूकता जरूरी है। जिलाधिकारी स्वयं अभियान का नेतृत्व करेंगे और प्रतिदिन इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रदेश के 18 मंडल, 75 जिले, 350 तहसील, 825 विकासखंड, 57,694 ग्राम पंचायतें और 1,04,004 राजस्व गांव इस अभियान से जुड़ेंगे। सहायता के लिए हेल्पलाइन 1855 भी जारी की गई है।

CM योगी “सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उ.प्र. की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति योजनाओं से नहीं रहेगा वंचित”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनगणना 2027 उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनगणना से प्राप्त सटीक और प्रामाणिक आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाओं की ठोस कार्ययोजना तैयार कर सकेगी। इससे प्रशासन को योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से …

0 comments

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार

विजय कुमार निगम लखनऊ:-योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना प्रदेश के हजारों दिव्यांगजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश के कुल 16,254 पात्र …

0 comments

BJP का राहुल गांधी पर निशाना, हैदराबाद में भारत विरोधी ताकतों को मंच देने का लगाया आरोप

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैदराबाद में आयोजित भारत शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और उन पर भारत विरोधी ताकतों को मंच मुहैया कराने तथा देश को बदनाम करने एवं अस्थिरता पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित …

0 comments

तीन हफ्तों में तीसरी बार चक्रवात की आहट, ओडिशा में अलर्टय लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश

भुवनेश्वर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र और तीव्र होने के बीच ओडिशा सरकार ने सोमवार को दक्षिणी क्षेत्र के जिला प्रशासनों को संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश …

0 comments

जनगणना में एक भी व्यक्ति छूटा तो विकास की योजना अधूरी, सटीक आंकड़ों से तय होगी जरूरत: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन सभागार में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत स्वगणना और घर-घर गणना अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में विकास की अगली दशक की तस्वीर अब जनगणना के आंकड़ों से तय होगी। किस क्षेत्र में स्कूल और अस्पताल की …

0 comments

चुनाव आयोग से जवाब मांगने के लिए एससी पहुंचे राहुल गांधी, SIR पर दायर की याचिका, इंडिया नेताओं ने उठाए 48 सवाल

नयी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर निर्वाचन आयोग को कुछ सवालों की सूची भेजने की अनुमति मांगी, जो मतदाता सूचियों के राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर निर्णय लेने की प्रक्रिया से संबंधित हैं। राहुल …

0 comments

शिवसेना (यूबीटी) ने फोन टैपिंग की कानूनी वैधता पर उठाए सवाल, सामना में टेलीकॉम और टेलीग्राफ एक्ट का किया जिक्र

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को केंद्र सरकार पर गैरकानूनी फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर निशाना साधा है। पार्टी ने इसकी तुलना अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घोटालों से की और इस तरीके को भारतीय लोकतंत्र पर हमला बताया। ठाकरे कैंप ने पार्टी के मुखपत्र श्सामनाश् के एक संपादकीय में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी …

0 comments

धौलपुर में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में हुए संघर्ष में युवक की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर राजस्थान के धौलपुर जिले के बारोली गांव में पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में 34 वर्षीय युवक पीतम की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के …

0 comments

योगी की पाती का 50वां संस्करण पूरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कॉफी टेबल बुक का विमोचन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के लोगों के नाम पत्रों की श्रृंखला ‘योगी की पाती’ के पचास संस्करण पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर उनके सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ‘योगी की पाती’ के 50 संस्करणों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। सूचना विभाग की ओर से तैयार पुस्तक में ‘योगी …

0 comments

छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत

लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सरोजनीनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसके साथ …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button