BJP का राहुल गांधी पर निशाना, हैदराबाद में भारत विरोधी ताकतों को मंच देने का लगाया आरोप

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैदराबाद में आयोजित भारत शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और उन पर भारत विरोधी ताकतों को मंच मुहैया कराने तथा देश को बदनाम करने एवं अस्थिरता पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि 14 नवंबर को आयोजित शिखर सम्मेलन को विपक्ष के नेता द्वारा आयोजित भारत विरोधी शिखर सम्मेलन कहना ज्यादा उचित होगा।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। शायद ही कोई ऐसा मंच हो जहां वह भारत को बदनाम करने, अराजकता फैलाने और देश में अस्थिरता लाने की साजिश न रचते हों। भाटिया ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आयोजित निवेश शिखर सम्मेलन विदेशी निवेशकों और विचारकों को निवेश के अवसरों पर चर्चा करने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और स्थिर वातावरण की सराहना करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, श्श्दुर्भाग्य से जब बात कांग्रेस शासित राज्य की आती है तो भारत के हित हाशिए पर चले जाते हैं। जिस मंच का इस्तेमाल भारत और तेलंगाना को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए था, उसका इस्तेमाल भारत को कमजोर करने, नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने और देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए किया जा रहा है। पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट के महासचिव गियाकोमो फिलिबेक की शिखर सम्मेलन में भागीदारी का जिक्र करते हुए भाटिया ने कहा कि उन्हें एक ऐसा मंच दिया गया जहां से उन्होंने वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी भारत में इसी तरह के बयान देते हैं। वहीं, अब एक विदेशी नागरिक भारतीय मंच से भारतीय जनादेश का मजाक उड़ा रहा है। भाटिया ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विदेशी नागरिक भारतीय मंच से भारत के जनादेश का मजाक उड़ा रहा है। उन्होंने गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें अराजक, अपरिपक्व, अंशकालिक और राष्ट्रविरोधी नेता प्रतिपक्ष बताया और कहा कि उनका इस पद पर होना देश के लिए दुर्भाग्य की बात है।

CM योगी “सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उ.प्र. की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति योजनाओं से नहीं रहेगा वंचित”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनगणना 2027 उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनगणना से प्राप्त सटीक और प्रामाणिक आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाओं की ठोस कार्ययोजना तैयार कर सकेगी। इससे प्रशासन को योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से …

0 comments

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार

विजय कुमार निगम लखनऊ:-योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना प्रदेश के हजारों दिव्यांगजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश के कुल 16,254 पात्र …

0 comments

BJP का राहुल गांधी पर निशाना, हैदराबाद में भारत विरोधी ताकतों को मंच देने का लगाया आरोप

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैदराबाद में आयोजित भारत शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और उन पर भारत विरोधी ताकतों को मंच मुहैया कराने तथा देश को बदनाम करने एवं अस्थिरता पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित …

0 comments

तीन हफ्तों में तीसरी बार चक्रवात की आहट, ओडिशा में अलर्टय लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश

भुवनेश्वर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र और तीव्र होने के बीच ओडिशा सरकार ने सोमवार को दक्षिणी क्षेत्र के जिला प्रशासनों को संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश …

0 comments

जनगणना में एक भी व्यक्ति छूटा तो विकास की योजना अधूरी, सटीक आंकड़ों से तय होगी जरूरत: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन सभागार में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत स्वगणना और घर-घर गणना अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में विकास की अगली दशक की तस्वीर अब जनगणना के आंकड़ों से तय होगी। किस क्षेत्र में स्कूल और अस्पताल की …

0 comments

चुनाव आयोग से जवाब मांगने के लिए एससी पहुंचे राहुल गांधी, SIR पर दायर की याचिका, इंडिया नेताओं ने उठाए 48 सवाल

नयी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर निर्वाचन आयोग को कुछ सवालों की सूची भेजने की अनुमति मांगी, जो मतदाता सूचियों के राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर निर्णय लेने की प्रक्रिया से संबंधित हैं। राहुल …

0 comments

शिवसेना (यूबीटी) ने फोन टैपिंग की कानूनी वैधता पर उठाए सवाल, सामना में टेलीकॉम और टेलीग्राफ एक्ट का किया जिक्र

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को केंद्र सरकार पर गैरकानूनी फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर निशाना साधा है। पार्टी ने इसकी तुलना अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घोटालों से की और इस तरीके को भारतीय लोकतंत्र पर हमला बताया। ठाकरे कैंप ने पार्टी के मुखपत्र श्सामनाश् के एक संपादकीय में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी …

0 comments

धौलपुर में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में हुए संघर्ष में युवक की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर राजस्थान के धौलपुर जिले के बारोली गांव में पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में 34 वर्षीय युवक पीतम की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के …

0 comments

योगी की पाती का 50वां संस्करण पूरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कॉफी टेबल बुक का विमोचन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के लोगों के नाम पत्रों की श्रृंखला ‘योगी की पाती’ के पचास संस्करण पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर उनके सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ‘योगी की पाती’ के 50 संस्करणों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। सूचना विभाग की ओर से तैयार पुस्तक में ‘योगी …

0 comments

छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत

लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सरोजनीनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसके साथ …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button