अमेठी के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल, मिलेगी स्मार्ट लर्निंग की सुविधा - Sahet Mahet

अमेठी के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल, मिलेगी स्मार्ट लर्निंग की सुविधा


अमेठी। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने सीएम माडल कंपोजिट विद्यालय योजना चलाई है। योजना के तहत चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 100 करोड़ रुपये के खर्च से आधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।

जहां पर कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई होगी। भेटुआ में विद्यालय का निर्माण शुरू हो गया है। जबकि गौरीगंज में विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है।

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। आधुनिक प्रयोगशाला, डिजिटल कक्षा और स्मार्ट लर्निंग सुविधाओं से विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। विद्यालय के शुरू होने से न सिर्फ शैक्षिक स्तर में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के बच्चों को भी बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *