LIVE : हिमाचल में CONGRESS, CM जयराम ठाकुर सौंपेंगे राज्यपाल को इस्तीफा | Himachal Election Results 2022


शिमला, । हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने कई सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 29 पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की और 17 पर आगे चल रही है। बता दें कि कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Election Results 2022) एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था।

Himachal Pradesh Election में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर

कांग्रेस राज्य प्रमुख प्रतिभा सिंह ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत आप सब की है। हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर आज ये सन्देश साफ दे दिया है कि हिमाचल को विकास के पथ पर कांग्रेस ही ले कर जाएगी। यह जीत हिमाचल के विश्वास की है।

Himachal Chunav Result 2022 में कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की

हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 29 पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की और 17 पर आगे चल रही है। बता दें कि कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

Shillai Vidhansabha Seat से कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

शिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने छठी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 382 मतों से चुनाव जीता है।

Himachal Election पर बोले कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Election Result के नतीजे आना जारी है। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा हम हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में रैलियां की और कैडर जुटाएं। लोगों को तोड़ने की भाजपा की राजनीति नहीं चलेगी, कांग्रेस को बहुमत मिल गया है।

Himachal Vidhansabha Result 2022 के नतीजों पर बोले आनंद शर्मा

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने Himachal Vidhansabha Result 2022 के नतीजों पर कहा कि देवभूमि ने संदेश दिया है कि अग्निवीर योजना को खत्म करो, उन सभी क्षेत्रों में जहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में जाते हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *