बहराइच: बच्चों के विवाद में चली लाठियां, कई लोग घायल

बहराइच। राजेश सिंह चौहान: खबर जनपद बहराइच के थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र से है जहां महाराज गांव में बच्चों के पुराने विवाद में जमकर लाठियां चली जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जहां पर 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा व घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महाराज गांव में कुछ दिनों पूर्व बच्चों का आपसी विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों की ओर से पूर्व में सुलह-समझौता कर लिया गया था। परंतु आज अचानक फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले और गाली गलौज हुई।

घटना में दोनों पक्षों के लगभग 22 लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button