सहारनपुर: कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर वार, कहा – किसान हितैषी नही अडानी हितेषी है केंद्र सरकार

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक इमरान मसूद अपने कार्यकर्ताओं के साथ

सहारनपुर। सुशिल कपिल: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक इमरान मसूद ने किसानों के आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना। कांग्रेसी नेता ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री किसान हितेषी हैं तो कृषि बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करना अनिवार्य करा दें। आज हरियाणा पंजाब का किसान लड़ाई लड़ रहा है कल पूरे देश का किसान सड़कों पर होगा।

कांग्रेसी नेता इमरान मसूद ने कहा कि देश के अनाज भंडारण कुछ दिनों में अडानी वेयरहाउस हो जाएंगे क्योंकि देश के कई संस्थान अडाणी प्राइवेट कंपनी के रूप में सामने आने लगे हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कृषि बिल किसानों को अपनी जमीन पर मजदूर बनाने वाला है। जिसका कांग्रेस शुरू से ही विरोध कर रही है।

कांग्रेश किसानों के साथ है और किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलता तब तक आंदोलन करती रहेगी और किसानों के हित में जो भी लड़ाई कांग्रेस को लड़नी पड़े वह लड़ेगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक इमरान मसूद आज पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कांग्रेसी नेता ने उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यहां आम जनमानस की जान की कोई कीमत नहीं है व्यापारी नेता और पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं योगी सरकार का कानून सो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button