अयोध्या: कैंट थाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हाईवे के लुटेरों को किया गिरफ्तार

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: अयोध्या जनपद की कैंट थाना पुलिस को हाईवे के लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार लुटेरे मुरादाबाद के रहने वाले हैं और यह अयोध्या जनपद व उसके आसपास जिलों में हाईवे पर ट्रकों को रोककर उनके ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बनाकर उस पर लदे सामान या ट्रक के पहिए खोल कर लूट लेते थे।

कैंट थाने से जुड़े कोटसराय गांव के पास हाईवे पर 2 सितंबर की रात एक ट्रक के ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बनाकर उसके सभी टायर खोल लिए थे। क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस के संयुक्त अभियान में पुलिस ने कैंट क्षेत्र से ही चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है जबकि दो लुटेरे अभी भी फरार है। गिरफ्तार लुटेरों से ट्रक के पहिए खोलने वाले उपकरण व तीन अवैध असलहे बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि फरार दोनों लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं और जो लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं उनके क्रिमिनल हिस्ट्री भी तलाशी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button