यूपी के विधायक विजय मिश्र MP में हिरासत में लिए गए, संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में हुई कार्रवाई


मध्य प्रदेश। विश्वेश तिवारी: भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को आज गिरफ्तार हो गए। एसपी भदोही के आग्रह पर पर मध्य प्रदेश के आगर जिले के एसपी ने विधायक को गिरफ्तार किया। भदोही पुलिस की टीम मालवा रवाना हो गई है, जो उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा। हाल में ही में उन्होंने एक वीडियो जारी करके एनकाउंटर होने की आशंका भी जताई थी।

दरअसल, हाल ही में विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी रामलली मिश्र और उनके पुत्र विष्णु मिश्र पर रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। 8 अगस्त को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और हाल ही में विधायक विजय मिश्र पर गुंडा एक्ट भी लगा दिया था।

विधायक विजय मिश्र जैसे ही अपने ऊपर मुकदमा दर्ज होने के का पता चला वो गायब हो गए। इसी बीच विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है।

आपको बता दें की विधायक जी पर कुल 73 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गत दिनों 17 जुलाई को गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू करने के दौरान पुलिस ने विधायक पर अब तक दर्ज 71 मुकदमों की सूची जारी की थी। उसके बाद हाल के दिनों में दो और मुकदमे दर्ज किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *