मध्यप्रदेश : मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव, कल कैबिनेट बैठक में हुए थे शामिल

कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया

भोपाल। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था और वे राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियातन  क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है और सभी की कोरोना जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button