जमीनी विवाद में दबंगों ने तोड़ा घर व उगे फसल को पहूंचाई छति

बगहा: बगहा दो प्रखंड के गांव बैरागी सोनबरसा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगई देखने को मिली। पीड़ित बाबून्द शर्मा ने लिखित आवेदन देकर चिउटाहां ओ0 पी0 से इसकी गुहार लगाई है।

पीड़ित शर्मा ने अपने आवेदन में बताया है कि रात्री में जब वे अपने घर में सो रहे थे तभी अवधकिशोर मिश्रा अपने अन्य साथी शेषनाथ मिश्रा, सुदामा यादव, शम्भू साह, सुग्रीव यादव, बृजेश यादव, चुमन जयसवाल, अमर यादव, संतोष मिश्रा, लक्ष्मी साह व अखिलेश चौबे के साथ हथियार सहित आए और मेरे घर को लुटने लगे जब मैं विरोध किया तो मुझे रस्सी से बगल के बिजली पोल में बांध दिए और सभी गहना, कपडा, जमीन के कागजात व नगद राशि लुट ले गए।

बगल में मेरा जो खेत है जिसकी बिक्री में क्रमशः सरीता देवी, रीता देवी, छोटे साह, केशन पडित व विनोद रौनियार से कर चुका हूँ, को जबरदस्ती रात्री में ही उसमें लगा फसल आलू, गेहूं, गन्ना तथा सरसो को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिए।

पीड़ित इसकी वजह जमीन इन लोगों के हाथों बिक्री न करना बता रहा है। इस घटना से लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है तथा पुलिस मामले की तहकीकात में जुट चुकी हैं।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button