पाकिस्तानी हैकर्स ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी की वेबसाइट की हैक

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी की निजी वेबसाइट हैक हो गई है. रेड्डी की निजी वेबसाइट http://kishanreddy.com/ को पाकिस्तानी हैकरों ने हैक किया है. हैकिंग के बाद हैकरों ने वेबसाइट पर आजाद कश्मीर जैसे पोस्ट किए हैं. इसके अलावा हैकर्स ने भारत सरकार को चेतावनी भी दी है.

इस घटना की पुष्टि जी किशन रेड्डी के कार्यालय ने आज हैदराबाद में की है. हैकिंग की घटना के बाद, वेबसाइट फिलहाल उपलब्ध नहीं है. इस वेबसाइट को हैक करने के पीछे का मकसद देश के लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाना था, हालांकि इस हैकिंग में किसी तरह के डाटा चोरी की कोई खबर नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button