दोहरा हत्याकांड का अभियुक्त बांका में गिरफ्तार


पटना: पड़ोसी जिला गोड्डा झारखंड नगर थाना क्षेत्र के एक सैलून में हुए दोहरा हत्याकांड का वांछित अभियुक्त को उसी के अपने गांव से ही पांच जिंदा कारतूस और एक पिस्टल के साथ बांका में गिरफ्तार कर लिया गया।

ज्ञात हो कि विगत 30 सितंबर को गोड्डा जिला नगर थाना क्षेत्र के एक सैलून में अभियुक्त अभिषेक कुमार सिंह ने अपने मित्रों के साथ मिलकर दो व्यक्ति की हत्या कर दी थी तथा एस डी पी ओ गोड्डा के नेतृत्व में पकड़ने के लिए एक टीम भी गठित की गई थी। लेकिन अभियुक्त अभिषेक ने गोड्डा पुलिस पर ही गोली चला दी और फरार हो गया।

बांका पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अभिषेक कुमार को अपने गांव शंभूगंज थाना के गुलनी कुशहा से 5 जिंदा कारतूस एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी आज पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता ने एक प्रेसवार्ता में दी।

रिपोर्ट: बिकाश कुमार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *