अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने शोक व्यक्त कर श्रद्धंजलि अर्पित की

गया: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता, पार्टी के स्तंभ, अहमद पटेल के असामयिक निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, राम प्रमोद सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, श्रीकांत शर्मा, विनोद बनारसी, मो सरवर खान, सुजीत गुप्ता, बबलू कुमार, आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व अहमद पटेल साहब कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता थे, जिन्होंने पार्टी के लिए अपने जीवन का एक, एक पल समर्पित कर दिन-रात काम करते थे। आज उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई, जिसका भरपाई करना मुश्किल है।

नेताओ ने इस दुख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे।

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button