PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया नमन

नयी दिल्ली । नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन का सर्वोच्च बलिदान आज भी करोड़ों लोगों को सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में लिखा, हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी आज भी असंख्य लोगों को सत्य और न्याय की राह पर दृढ़ बने रहने की प्रेरणा देती है। उनका बलिदान साहस और दृढ़ संकल्प की शक्ति की भी याद दिलाता है। मुहर्रम के अवसर पर शिया मुस्लिम समुदाय हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करता है।

हजरत इमाम हुसैन, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे थे और उन्होंने कर्बला के युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने मुहर्रम के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व त्याग, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद मीसा भारती सहित राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया। राजद नेताओं ने कहा कि कर्बला की घटना हक और सच के लिए अन्याय और जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा इंसानियत का संदेश समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button