चन्दौली: लुट का हुआ खुलासा, लुट के मालके साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

चन्दौली। उमेश सिंह: खबर चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र से जहा पुलिस ने लुट कू जेवर के साथ तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। जिनके पास से एक तमंचा 303 बोर तथा एक जिन्दा कारतुस भी बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार धानापुर के हेतमपुर महरूईया गांव में 19/06/20 को लुट की वारदात हुई थी। पुलिस उक्त लुट की घटना की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला की धानापुर के सिंहावल नहर पुलिया से उक्त लुट के जेवर लेकर लुटेरे निकलेगें। उक्त सुचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और मुखबिर की निशान देही पर सर्वेश बिंद पुत्र कुम्हा बिंद, रमेश बिंद उर्फ बाढु पुत्र मुसाफिर बिंद एवं बीरबहादुर सिंह उर्फ वीरु पुत्र शिवाजी सिंह निवासी गण कवई पहाडपुर धानापुर जिला चन्दौली को धर दबोचा।

उनके पास से लुट के अंगुठी नथुनी पायल आदि भी बरामद हुआ। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button