वाराणसी में रामलला के मंदिर के निर्माण के पूर्व से अनवरत चल रहा है रुद्राभिषेक

वाराणसी। उमेश सिंह: अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम के साथ ही पूरे देश में आम लोगों में हर्षोल्लास दिखाई दे रहा है। जनता को अपने घर पर रख कर इस महान पर्व पर अपने घर से ही सम्मिलित होकर कार्यक्रम अलग-अलग तरीके से करने की बात कही जा रही है।

वहीं दूसरी ओर वाराणसी में इस महान निर्माण के पर्व पर उत्तर प्रदेश के पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने वाराणसी के कैलाश मठ में भूमि पूजन के पूर्व से मंदिर निर्माण के लिए रुद्राभिषेक करने का ऐलान किया है। रघुवीर सिंह ने कहा कि यह रुद्राभिषेक जब तक मंदिर का निर्माण नहीं हो जाएगा तब तक अनवरत चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button