अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, चोटिल मरीज़ों की हालत खतरे से बाहर

बहराइच। राजेश कुमार चौहान: जिले में वाहनों के तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज फैजाबाद से बहराइच आ रही रोडवेज की बस चिलवरिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि सुबह फैजाबाद से बहराइच की ओर आ रही रोडवेज बस थाना देहात कोतवाली अंतर्गत चिलवरिया के पास जमापुर नाले में तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

बस में कुछ सरकारी कर्मचारी भी सवार थे जिन्हें भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी लोगों को जिला चिकित्सालय बहराइच में भर्ती कराया गया है। जहां पर सब का उपचार चल रहा है। सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button