सम्भल: दो किशोरों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज

सम्भल। सरफ़राज़ अंसारी: अपने स्वार्थ के लिए इंसान किसी भी हद तक जा सकता है, चाहे फिर उसके लिए किसी बेजुबान की जान ही क्यों न लेनी पड़ी। आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद संभल के कुड़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के राजथल गावँ का है,

जहां पर कन्हैया नगला गावँ के दो किशोरों आरिफ तथा अरबाज ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर लिया। दोनों को मोर का शिकार करते हुए खेतों में बंदरों से रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने देख लिया।

जिन्होंने डायल112 पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार का मामला दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button