पायलट स्मित मच्छार ने PM मोदी को बताया “हमले के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ता रहा” उसी से मिली हिम्मत.>!

नयी दिल्ली। फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान उस खौफनाक घटना का अनुभव साझा किया, जब उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कथित तौर पर उन पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर स्थिति के बावजूद मच्छार ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और उसमें सवार करीब 170 यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। उन्होंने बताया कि उस मुश्किल वक्त में हनुमान चालीसा का पाठ उन्हें मानसिक मजबूती देता रहा। प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान स्मित मच्छार ने कहा कि संकट के समय वह लगातार हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। उनके मुताबिक, इससे उन्हें हिम्मत और हौसला मिला। उन्होंने कहा कि वह और उनका बेटा नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। मच्छार ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह भारत से दूर रहते हैं, लेकिन अपनी संस्कृति से खुद को कभी दूर नहीं मानते। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि कभी प्रधानमंत्री से बात करने का अवसर मिलेगा। स्मित मच्छार ने बताया कि हमले के दौरान उन्हें अपनी जिंदगी और विमान में मौजूद यात्रियों दोनों के लिए खतरा दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि उस समय उनके सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी विमान में मौजूद लोगों की जान बचाना थी।

उन्होंने बताया कि एक प्रशिक्षित पायलट होने के कारण वह स्थिति की गंभीरता और संभावित परिणाम को समझ रहे थे। इसी वजह से उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का फैसला किया। इसके बाद कुछ यात्री कॉकपिट में पहुंचे और हालात को संभालने में मदद की। मच्छार ने कहा कि वह खुद घायल थे, लेकिन उनके दिमाग में सिर्फ एक बात चल रही थी कि किसी भी हालत में यात्रियों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उनके मुताबिक, वह उस समय अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, लेकिन विमान में बैठे यात्रियों की सुरक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान स्मित मच्छार के साहस की सराहना की। पीएम ने कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा था और उनके साहस ने कई लोगों की जिंदगी बचाने में मदद की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मच्छार ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि उनके साहस से देश का गौरव बढ़ा है। पीएम मोदी ने पायलट से कहा कि भारत की पहचान लोगों की जान बचाने और मुश्किल समय में मानवता के साथ खड़े होने से है। उन्होंने मच्छार को धन्यवाद देने के बजाय उनके साहस पर गर्व व्यक्त किया। स्मित मच्छार की बातचीत में उनके पेशेवर प्रशिक्षण के साथ व्यक्तिगत आस्था का भी उल्लेख सामने आया। उन्होंने बताया कि संकट की उस घड़ी में हनुमान चालीसा उनके लिए मानसिक संबल बनी। घायल होने के बावजूद विमान और यात्रियों को सुरक्षित रखने की उनकी कोशिश ने इस घटना को एक असाधारण आपातकालीन स्थिति के रूप में सामने रखा।

CM योगी “सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उ.प्र. की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति योजनाओं से नहीं रहेगा वंचित”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनगणना 2027 उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनगणना से प्राप्त सटीक और प्रामाणिक आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाओं की ठोस कार्ययोजना तैयार कर सकेगी। इससे प्रशासन को योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से …

0 comments

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार

विजय कुमार निगम लखनऊ:-योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना प्रदेश के हजारों दिव्यांगजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश के कुल 16,254 पात्र …

0 comments

BJP का राहुल गांधी पर निशाना, हैदराबाद में भारत विरोधी ताकतों को मंच देने का लगाया आरोप

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हैदराबाद में आयोजित भारत शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और उन पर भारत विरोधी ताकतों को मंच मुहैया कराने तथा देश को बदनाम करने एवं अस्थिरता पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित …

0 comments

तीन हफ्तों में तीसरी बार चक्रवात की आहट, ओडिशा में अलर्टय लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश

भुवनेश्वर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र और तीव्र होने के बीच ओडिशा सरकार ने सोमवार को दक्षिणी क्षेत्र के जिला प्रशासनों को संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश …

0 comments

जनगणना में एक भी व्यक्ति छूटा तो विकास की योजना अधूरी, सटीक आंकड़ों से तय होगी जरूरत: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन सभागार में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत स्वगणना और घर-घर गणना अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में विकास की अगली दशक की तस्वीर अब जनगणना के आंकड़ों से तय होगी। किस क्षेत्र में स्कूल और अस्पताल की …

0 comments

चुनाव आयोग से जवाब मांगने के लिए एससी पहुंचे राहुल गांधी, SIR पर दायर की याचिका, इंडिया नेताओं ने उठाए 48 सवाल

नयी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर निर्वाचन आयोग को कुछ सवालों की सूची भेजने की अनुमति मांगी, जो मतदाता सूचियों के राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर निर्णय लेने की प्रक्रिया से संबंधित हैं। राहुल …

0 comments

शिवसेना (यूबीटी) ने फोन टैपिंग की कानूनी वैधता पर उठाए सवाल, सामना में टेलीकॉम और टेलीग्राफ एक्ट का किया जिक्र

मुंबई शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को केंद्र सरकार पर गैरकानूनी फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर निशाना साधा है। पार्टी ने इसकी तुलना अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घोटालों से की और इस तरीके को भारतीय लोकतंत्र पर हमला बताया। ठाकरे कैंप ने पार्टी के मुखपत्र श्सामनाश् के एक संपादकीय में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी …

0 comments

धौलपुर में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में हुए संघर्ष में युवक की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर राजस्थान के धौलपुर जिले के बारोली गांव में पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में 34 वर्षीय युवक पीतम की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के …

0 comments

योगी की पाती का 50वां संस्करण पूरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कॉफी टेबल बुक का विमोचन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के लोगों के नाम पत्रों की श्रृंखला ‘योगी की पाती’ के पचास संस्करण पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर उनके सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ‘योगी की पाती’ के 50 संस्करणों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। सूचना विभाग की ओर से तैयार पुस्तक में ‘योगी …

0 comments

छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत

लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सरोजनीनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसके साथ …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button