पिकअप और बाईक में जोरदार टक्कर, बाईक चालक की मौत

लौरिया: लौरिया बेतिया मुख्य सडक NH727 में जिरिया माई स्थान के सामने पीकप और बाईक के आमने सामने टक्कर में बाईक चालक सोनू कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई। तथा पीकप चालक पीकप छोड़ कर फरार हो गया है।

मृतक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के दलियान परसौना गाँव निवासी प्रभात प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रुप में हुई हैं। सोनू कुमार अपने घर से अपने हिरो एच एफ डिलक्स मोटर साईकिल नंबर BR22AP 9493 पर सवार होकर अपने मामा के घर मुरतीया पाठक के बजार थाना जगदिशपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया।

सोनू कुमार दो बहनो में माझील था। घटना स्थल पर लौरिया पुलिस पहुंच कर छान बीन कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजिव कुमार रजक ने बताया की दुर्घटना करने वाले पीकप गाड़ी नंबर BR22G7981 को जप्त कर लिया गया है। तथा मृतक सोनू कुमार के चाचा उदयभान प्रसाद के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। जिस पर प्रथमीकी दर्ज कर ली गई है। तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button