दीपावली पर्व पर नही फूटेंगे पटाखे, प्रशासन ने लगाई रोक

पटना: बगहा दीपावली पर्व को सुरक्षा दृष्टिकोण से देखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बाजार हाटों में पटाखे बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उक्त जानकारी एसडीएम शेखर आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर आदेश निर्गत कर दिया गया है साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में उक्त आदेश को अनुपालन कराते हुए शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली पर्व संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

वही कोविड-19 को देखते हुए लोगों को भीड़ भाड़ से परहेज करने व घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क लगाने व हमेशा ख्याल रखने की भी सलाह दी। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व पर बाजार हाटों में खाशकर भीड़ भाड़ की सम्भावना बनी रहेगी जिसको देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे। पुलिस पदाधिकारी नियमित गस्ती करते रहे ताकि जमा की समस्या से लोगो से निजात मिल सके। जिसको लेकर नगर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार व पटखौली ओपी प्रभारी धर्मबीर कुमार भारती को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button