जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: पंपोर में CRPF के काफिले पर आतंकियो ने की गोलीबारी, 2 जवान शहीद, 3 घायल

श्रीनगर । शिवम सिंह राणा । अज्ञात आतंकवादियों ने सोमवार (5 अक्टूबर) को 110 बटालियन सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) पर हमला किया और गोलीबारी की, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ पुलवामा जिले के पंपोर में कंडीझाल ब्रिज पर रोड ओपनिंग ड्यूटी कर रहे थे।

खबरों के अनुसार, सीआरपीएफ के दो जवानों ने दम तोड़ दिया है, जबकि तीन अन्य का श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे पहले, सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के पंपोर में कंडीझाल क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें पांच सैनिक घायल हो गए। क्षेत्र को तुरंत बंद कर दिया गया और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया था।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button