राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, सीसीटीवी में 105 घटनाएं, सुप्रीम कोर्ट में रखे गए सबूत

जांच में एसओपी के पालन और सीसीटीवी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को लेकर भी सवाल सामने आए थे। अब सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट में घटनाओं की संख्या 105 बताई गई है। कोर्ट ने जांच से जुड़ी जानकारी और उपलब्ध सामग्री को अपने रिकॉर्ड में लिया है।

नयी दिल्ली । अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए चंदे और दान की कथित चोरी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने विशेष जांच दल एसआईटी यानी की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर जांच की प्रगति की जानकारी अदालत को दी। रिपोर्ट के मुताबिक उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में चंदा चोरी की 105 घटनाएं सामने आई हैं। सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि एसआईटी ने आरोपियों की पहचान और कथित चोरी की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज के अलावा गवाहों के बयान, बरामदगी और अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण किया है। इससे पहले एसआईटी की शुरुआती जांच में भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंदिर की दान गिनती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के संकेत मिले थे। जून में सामने आई प्रारंभिक रिपोर्ट में उपलब्ध करीब 45 दिनों के फुटेज में 70 घटनाओं का जिक्र किया गया था।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि एसआईटी की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। इसके पीछे एक अहम कानूनी पहलू भी बताया गया। सरकार के अनुसार, पहली गिरफ्तारी के बाद 90 दिन की अवधि 25 सितंबर को पूरी हो रही है। यदि निर्धारित अवधि में चार्जशीट दाखिल नहीं होती है तो गिरफ्तार आरोपियों को कानून के तहत डिफॉल्ट जमानत का अधिकार मिल सकता है। इसी वजह से जांच एजेंसी जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से एसआईटी की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल पूरी रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि वह इस स्तर पर मामले को सेशन जज से अपने हाथ में लेकर खुद नहीं चलाना चाहती। यदि आगे की जांच की आवश्यकता महसूस हुई तो सुप्रीम कोर्ट उचित आदेश जारी कर सकता है। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी जा चुकी है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। जांच में करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी की भी जानकारी सामने आई है। यह मामला दान प्रबंधन में कथित अनियमितताओं को लेकर सामने आया था। एसआईटी की जांच में सीसीटीवी के साथ बैंक रिकॉर्ड, बरामदगी और गवाहों के बयानों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। अगस्त में एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप चुकी थी।

मुख्यमंत्री योगी “समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार”

विजय कुमार निगम मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतें फिर सक्रिय होंगी। शक्ति केंद्र संयोजक हर बूथ की समीक्षा करें, प्रभावी टीम बनाएं, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी तय …

0 comments

UP NEET UG-2026:दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग

विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मेडिकल शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करने की दिशा में यूपी नीट यूजी-2026 की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी: खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी !!

विजय कुमार निगम  लखनऊ:- किसी के माता-पिता ने खाकी पहनने का सपना देखा था तो कोई वर्षों से खुद इस दिन का इंतजार कर रहा था। रविवार को नियुक्ति पत्र हाथ में आया तो नवचयनित अभ्यर्थियों की खुशी छलक पड़ी। अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती में न सिफारिश की जरूरत पड़ी और न किसी तरह का …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कर नहीं पाए, वे हमेशा बोलेंगे। जिन्होंने अपनी अकर्मण्यता और अक्षमता से उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाया, उनके निकम्मेपन और निठल्लेपन को यूपी और देश देख चुका है। ऐसे लोगों को आज उ.प्र. पुलिस या प्रदेश की व्यवस्था पर …

0 comments

उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो सीजन-4 में दिखेगा पूरे उत्तर प्रदेश के स्वाद का संगम

विजय कुमार निगम लखनऊ/ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश की औद्योगिक, कारोबारी और उद्यमशील ताकत के साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा भी देश-दुनिया के सामने दिखाई देगी। ट्रेड शो के फूड कोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों को एक ही स्थान पर प्रस्तुत किया जाएगा। …

0 comments

लखीमपुर के स्कूल में महिला टीचर को गोली मारी, युवक ने खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत

लखीमपुर । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को स्कूल परिसर के भीतर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में एक युवक ने महिला शिक्षिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल दोनों को …

0 comments

हाई कोर्ट से ममता बनर्जी को राहत, TMC के बैंक खातों का संचालन जारी रहेगा

कोलकाता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी के वित्तीय संचालन को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने तीन बैंक खातों के संचालन के लिए पहले से लागू व्यवस्था को आगे बढ़ाया है। इसके तहत पार्टी रोजमर्रा के जरूरी …

0 comments

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद बड़ा फैसला, डीन दूल्ला की डीनशिप निलंबित..!

मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा …

0 comments

यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है, जमुई में छात्रा से अभद्रता पर भड़के राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के जमुई में छात्रा के साथ अभद्रता मामले पर चिंता जताई और कहा कि यह बहुत बैचेन करने वाला है। उन्होंने कहा कि जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता …

0 comments

सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में बड़ा मोड़, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्दय 29 सितंबर को फिर सुनवाई

नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़े मतदाता सूची मामले में दिल्ली की अदालत ने सोमवार को अहम आदेश दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने उस पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची में शामिल किए …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button