
बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बैगा आदिवासी क्षेत्र में बच्चों की मौत का मामला अब लगातार चर्चा में है। इसी बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट पहुंचे। उन्होंने बिरसा क्षेत्र के माटे गांव स्थित प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद राहुल गांधी जगला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने स्कूल में करीब 15 मिनट बच्चों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, स्कूल आने-जाने और मध्यान्ह भोजन से जुड़े सवाल पूछे।

बच्चों से संवाद के बाद वे जगला गांव के लिए रवाना हुए। करीब तीन बजे राहुल गांधी जगला पहुंचे। उनके दौरे को लेकर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम में करीब 1500 लोगों के जुटने की जानकारी सामने आई। राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर बच्चों की बीमारी, उपचार के दौरान सामने आई परिस्थितियों और क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जगला गांव उन इलाकों में शामिल है, जहां बीमारी की चपेट में आने के बाद कई आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। राहुल गांधी ने मृत बच्चों के स्वजन से मुलाकात कर उनके दुख को सुना और परिवार की स्थिति की जानकारी ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चैधरी भी बालाघाट पहुंचे। हालांकि, प्रभावित आदिवासी परिवारों के साथ राहुल गांधी की बातचीत के दौरान दोनों नेताओं को अलग रखा गया। बालाघाट के बैहर और बिरसा विकासखंड के बैगा बहुल इलाकों में पिछले कुछ समय से बच्चों के बीमार होने और मौतों की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्टों में मलेरिया, खसरा, कुपोषण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार बच्चों की मौत का आंकड़ा 30 से अधिक पहुंच चुका है। एक रिपोर्ट में 34 मौतों की जानकारी दी गई है, जबकि बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके ने इससे अधिक, 43 मौतों का दावा किया है। अलग-अलग आंकड़ों के चलते वास्तविक संख्या को लेकर स्थिति पूरी तरह एक जैसी नहीं है। राहुल गांधी का बालाघाट दौरा ऐसे वक्त में हुआ है, जब आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार की उपलब्धता और बच्चों की लगातार मौतों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज रही है। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर जमीनी स्थिति समझने की कोशिश की।
हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …
हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा समस्याओं का समाधान समय से कराएं
विजय कुमार निगम लखनऊ:- कर्तव्य पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अलग भूमिका में दिखे। उनके पास कक्षा-8 का छात्र प्रिंस क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात सुनी, फिर 4-5 मिनट तक पास खड़े होकर काउंसलिंग की। मुख्यमंत्री …
कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सीजन की सबसे सर्द रात ने छुड़ाई कंपकंपीय शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम …
UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली कांग्रेस-सपा की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद
नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत …
अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, 6 आपराधिक मामलों में 26 फरवरी 2027 तक अंतरिम सुरक्षा
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा की अवधि …
गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल से जेल में बंद कैदी की उम्रकैद पर लगी रोक
नयी दिल्ली 2002 के गोधरा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए इरफान सिराज पाडा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उसकी उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने यह फैसला उसकी लंबी जेल अवधि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए …
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, CM शुभेंदु ने दी जानकारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में राज्य के नाम को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एलान किया कि राज्य का नाम बदलकर अब पश्चिम बंग किया जाएगा। अंग्रेजी में भी राज्य का नाम पश्चिम बंग ही लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल ने नाम बदलने …
पीएम मोदी-बालेन शाह की बैठक में 8 बड़े समझौते, नेपाल को 15 हजार करोड़ का पैकेज, देश में बनेगा आईआईटी
नयी दिल्ली भारत और नेपाल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शहरी विकास …
पुरानी मस्जिद गिराने के मामले में याचिकाकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करें: सुप्रीम कोर्ट
नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मस्जिद को गिराकर शीर्ष अदालत के वर्ष 2024 के उस ऐतिहासिक फैसले में तय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन …




