
नयी दिल्ली । अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के चार मिनट के भीतर ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र के चैथे सप्ताह के तीसरे दिन की कार्यवाही भी पिछले तीन सप्ताह की तरह हंगामे के साथ शुरू हुई और आज लगातार 18वें कार्यदिवस पर भी सदन में प्रश्नकाल तथा शून्यकाल नहीं चल सके। कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्य अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही और प्रश्नकाल चलाने में सहयोग का आग्रह करते हुए कहा, नीतियों और विचारों में मतभेद हो सकते हैं।

लेकिन देश सदन चलते हुए देखना चाहता है। देश के लोगों का मत है कि नीतियों, विचारों में मतभेद हों, गंभीर मतभेद भी हो सकते हैं लेकिन वह विचारों में अभिव्यक्त होने चाहिए। उन्होंने कहा, इसलिए समय-समय पर मैंने सभी दलों के नेताओं से व्यक्तिगत और सामूहिक चर्चा की है। बिरला ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस होने का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का युवा भी चाहता है उनके विषयों पर चर्चा हो, छात्रों के मुद्दों पर चर्चा हो। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने छात्रों के मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमति दे दी है, गृह मंत्री भी अपना वक्तव्य देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी और इसके लिए सत्तापक्ष तथा विपक्ष दोनों सहमति बनाएं।
उन्होंने विपक्ष के सांसदों से अपील की कि प्रश्नकाल चलने दें जिसके बाद सभी को उनकी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। बिरला ने कहा, मेरे बार-बार आग्रह के बाद भी आप सदन में गतिरोध बरकरार रख रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने 11 बजकर चार मिनट पर सदन की बैठक अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
प्रियंका गांधी का दावा- महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे खरोंचा और जमीन पर गिराया.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को बुधवार को जंतर-मंतर की ओर बढ़ने से रोक दिया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में लिया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर लेट गईं, जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी …
यूपी में SIR के बाद छूटे नामों को वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चलेगा अभियान, घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ.
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के बाद भी यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूट गया है तो उसे जोड़ने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पुरानी और मौजूदा मतदाता सूची का मिलान कर छूटे मतदाताओं को चिह्नित करेंगे और घर-घर जाकर उनकी …
राहुल गांधी को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर, जंतर-मंतर पर बढ़ा बवाल.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को ‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की …
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को गांव से ग्लोबल और जनसेवा से राष्ट्र सेवा की यात्रा को विस्तार से बताया। हजरतगंज के पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा …
‘लड़ाई फिर 80-20 पर आई’, सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को जीपीओ स्थित पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय …
यूपी में आठ सड़कों का चौड़ीकरण, बनेगा फोर-लेन हाईवे; इन जिलों में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम.
विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश सरकार पार्टी के धार्मिक एजेंडे को भी धार देने में जुटी है। इसी कड़ी में धार्मिक महत्व की आठ सड़कों को चौड़ा करते हुए फोर लेन बनाने का काम जल्द शुरू कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल इन सड़कों के निर्माण पर 1346 करोड़ रुपये …
काशी से क्योटो और आस्था से अर्थव्यवस्था तक, जापानी कंपनियों के साथ UP के 90,000 करोड़ के समझौते
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत-जापान मैत्री को विश्वास की विरासत, विकास की साझेदारी और दो प्राचीन संस्कृतियों की आत्मीयता का जीवंत सेतु बताया है। बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे ने दोनों देशों की इस आत्मीय मैत्री को नई ऊंचाइयां प्रदान …
उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले योगी सरकार देगी बोनस और महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले ही प्रदेश में आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी आ गई है। बाजारों में खरीदारी बढ़ने से राज्य सरकार की करों से प्राप्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष सितंबर के मुकाबले इस बार सरकार को करों से 3332 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुए हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …
PM Modi के जनसेवा कार्यकाल के 25 साल पूरे, लखनऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन; सीएम योगी रहेंगे मौजूद.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी बुधवार को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे करेंगे, जिसके उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेशभर में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जीपीओ लखनऊ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं प्रदेश …
पीएम आवास योजना 2.0 में लाई जाए तेजी, पात्र परिवारों को पक्का घर मिलना सरकार की प्राथमिकता
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लाभार्थी चयन से लेकर आवास निर्माण तक की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे और किसी भी स्तर पर अनावश्यक …




