कुंदरकी के फरमान ने साबरा बेगम को रक्त दान कर पेश की इंसानियत की मिसाल

कुंदरकी – मुरादाबाद के डॉ खरे सर्जिकल हॉस्पिटल में कुल्हे के ऑपरेशन के बाद रक्त की कमी से जुझ रही बड़ागांव, शाहबाद निवासी साबरा बेगम को रक्त चढ़ाने की आवश्यकता थी परिजनों में रक्त ना मिल पाने के कारण परिजनों ने समाजसेवी हकीम बादशाह खान द्वारा संचालित रक्तदान ग्रुप ब्लड डोनेट फॉर ह्युमैनिटी से संपर्क किया, मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रुप मेंबर कुंदरकी निवासी फरमान पठान तुरंत मुरादाबाद पहुंचे और महिला को रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की.

ग्रुप संचालक समाजसेवी हकीम बादशाह खान ने बताया रक्त की कमी के कारण अक्सर लोग मौत के शिकार हो जाते हैं ऐसे में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है और हमारे ग्रुप का प्रत्येक सदस्य रक्तदान करने के साथ-साथ लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसलिए हकीम बादशाह खान और उनकी टीम को सभी लोग प्यार करते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button