हरदोई: युवक की गला दबाकर हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस मौके पर शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुटी

हरदोई। आनन्द त्रिवेदी: टड़ियावाँ थाना इलाके के शंकर पुर गाँव में आज एक युवक की गला दबाकर हत्या के बाद सनसनी फैल गई वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही सुरु कर दी है और आरोपियों की तलाश में पुलिस लग गई है

मामला टड़ियावाँ थाना इलाके के शंकर पुर गाँव का है जहां का रहने बाले युवक की आज सुबह गला दबा कर हत्या से क्षेत्र में सन सनी फैल गई जिसके बाद सूचना मिलते ही सीओ सहित एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश हैं।

हालांकि टड़ियावाँ थाने का इलाका हत्याओं को लेकर पिछ्ले एक पखवारा से ट्रिपल मर्डर को लेकर काफी चर्चा में रहा है। जिसमें लखनऊ जोन के ADG एस एन सावंत तक को आना पड़ा था। वहीं आज फिर एक हत्या के बाद इलाके में खौफ और सन सनी का माहौल व्याप्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button