यूपी में प्रशासकों के अधिकारों पर गाइडलाइन जारी करेगी सरकार, ब्लॉक प्रमुखों की भी उम्मीदें बरकरार

पंचायतों में निवर्तमान ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक बनाए जाने के बाद उनके द्वारा क्या कार्य किए जाएंगे और क्या नहीं किए जाएंगे, इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश (गाइडलाइन) तैयार किए जा रहे हैं। दिशा निर्देश में दी गई व्यवस्था के तहत ही प्रशासक कार्य करेंगे।

पंचायती राज विभाग जल्द इसे जारी करेगा। वहीं सरकार द्वारा शनिवार को कार्यकाल समाप्त होने पर ब्लाक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाए जाने का आदेश जारी कर दिए जाने की उम्मीद है।

प्रदेश में पहली बार पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासक बनाए जाने के बाद कुछ प्रशासकों ने सामान्य रूटीन कार्य क्या होंगे और नीतिगत विषय क्या होंगे, इसे समझने की कोशिश जिलों में जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से जानने की कोशिश की। इसका ठोस जवाब अधिकारी नहीं दे सकें।

यह सूचना पंचायती राज विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद प्रशासकों द्वारा कौन से कार्य किए जाएंगे और कौन से कार्य नीतिगत विषय में आएंगे इसकी सूची विभाग तैयार कर रहा है। यह सूची जल्द जारी की जाएगी ताकि पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों तथा अन्य रूटीन कामों में कोई बाधा न आए।

गौतरलब है कि अब तक पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने पर जिले के अधिकारियों को ही प्रशासक बनाया जाता रहा है। पहली बार प्रशासक की जिम्मेदारी निवर्तमान ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को दी गई है।

दूसरी तरफ प्रदेश के 826 ब्लाक प्रमुख जिनका कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है, इन सभी को भी प्रशासक बनाने का आदेश शनिवार को जारी किए जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button