अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु के लिये रखा 24 घण्टे का उपवास, किया महायज्ञ

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर अयोध्या में संपूर्ण दीर्घायु के लिए 24 घण्टे उपवास के बाद महायज्ञ किया। साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाने की मांग भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयु 70 वर्ष पूरे होने के साथ ही दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद पर होते हुए देश की उन्नति को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही धारा 370 समाप्त करने के साथ अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण के लिए आधारशिला रखा। जिसको लेकर संत समाज उनके लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। अयोध्या के तपस्वी छावनी में संतो ने महायज्ञ का आयोजन कर दीर्घायु की कामना की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग भी उठाई है।

तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि राम मंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया है। और भारत के उन्नति के लिए किए गए कार्यों कई कार्य किए गए हैं इसलिए हम सभी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही द्वारा देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का भी कार्य हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button