हरदोई: खेत पर काम कर रही दलित महिला से युवक ने किया दुष्कर्म

हरदोई। आशीष सिंह: मामला हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर एक महिला द्वारा गांव के ही युवक राजेश पाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

महिला ने हरपालपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के पति ने बताया है कि वह खेत पर कार्य कर रही थी, तभी गांव के ही युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया उसके द्वारा चिल्लाने पर उसकी सास और ननद वहां पर आ गई। युवक वहां से भाग गया। वहीं एडिस्नल एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button