सीतापुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महमूदाबाद कस्बा पैंतेपुर में संगठन बैठक की

सीतापुर। मनोज कुमार: जनपद सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र कस्बा पैंतेपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पैंतेपुर नगर निकाय में कांग्रेसजनों ने बैठक कर संगठन के प्रति विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया। वही पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीतापुर उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि कुछ सांप्रदायिक ताकतें विभाजन की दीवार खड़ी करने की कोशिश कर रही हैं।

जिन्हें रोकना होगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से मेहनत करने के बाद जब अनेकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना खून बहाया। तब जाकर भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई ।इसको जाया नहीं होने दिया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए । सीतापुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब आप किसी राजनीतिक दल का सहयोग करते हैं ।तो आप अपना खुद का सहयोग करते हैं। क्योंकि यह आपको तय करना है। कि आप कैसा समाज चाहते हैं।

बैठक को प्रमुख रूप से निजामुद्दीन आजाद , जकी अहमद, हारिश अली , दीपक वर्मा , एजाजुद्दीन अंसारी, ताराचंद भार्गव, सरदार प्रगट सिंह, राहुल रस्तोगी ने संबोधित किया। बैठक का संचालन अयूब अहमद डंपी ने किया। इस संगठन सर्जन अभियान कार्यक्रम में ग्राम पिपरी रंडा निवासी मोहम्मद उमर , ग्राम बांसुरा निवासी शहादत अली , ग्राम अमरापुर निवासी महेश प्रसाद भार्गव आदि ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। संगठन सर्जन अभियान कार्यक्रम की उपरोक्त जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ता दीपक वर्मा के माध्यम से मीडिया को दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button