मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की उठी मांग, राष्ट्रपति को पत्र | BREAKING NEWS

लखनऊ (यूएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को हुआ था और उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सैफई में हुआ। इस बीच अब नेताजी को भारत रत्न दिए जाने की मांग होने लगी है। सपा के प्रवक्ता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है,

जिसमें उन्होंने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न सम्मान देने की अपील की है। आईपी सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि मुलायम सिंह एक ऐसा नाम है जिन्हे अगर ये सम्मान मिलेगा तो उससे इसकी शोभा बढ़ जाएगी। नेताजी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की अविलंब घोषणा की जानी चाहिए। देश ने एक ऐसा नेता खोया है जिसने हमेशा से दूसरों के लिए काम किया। कभी अपनी जिंदगी नहीं जी। उन्हें ये सम्मान मिलना चाहिए। वो 8 बार विधायक, 7 बार सांसद, तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे है। वो जमीन से जुड़े नेता थे। इसलिए उन्हें धरतीपुत्र भी कहा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button