महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान करना है प्रत्येक नागरिक का दायित्व: उमेश रोरिया

सहारनपुर। सुशिल कपिल: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका आत्मबल बढाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मिशन नारी शक्ति का आगाज किया है। मिशन नारी शक्ति के तहत सभी थानो के अलावा सरकारी विभागों में महिला हैल्प डेस्क की स्थापना करने के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा सभी जनपदों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिये गये है।

इसी के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात के कर्तव्यनिष्ठ प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने क्षेत्र की गणमान्य महिला समाजसेवियों की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में महिला हैल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रभरी निरीक्षक रोरिया ने कहा कि महिलाएं शक्ति का प्रतीक होने के साथ ही समाज व राष्ट्र को संस्कारित नागरिक देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह घर से लेकर सड़क तक महिलाओं सम्मान देते हुए उनकी सुरक्षा करने का दायित्व निभाए। महिला हैल्प डेस्क के उद्घाटन समारोह के अवसर पर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिरोही, उपनिरीक्षक राम कुमार तोमर, प्रवीन शर्मा के अलावा थाने के प्रधान आरक्षी, आरक्षी के अलावा समाजसेवी अनिता पुण्डीर, क्षेत्रीय सभासद कार्तिक चौहान के अलावा कई अन्य गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button