गन्ने के खेत मे मिला अज्ञात लड़की का शव

पटना: रामनगर थाना क्षेत्र के भावल पंचायत के पिपरा गांव के पश्चिम दोन नहर के मशान नदी पुल के समीप गन्ने के खेत में एक 20 वर्षीय युवती के शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसकी सूचना पाकर पुलिस ने शव को बरामद किया। शव को कहीं और हत्या करके दूसरे जगह लाकर फेक दिए जाने की अंशका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधई यादव के गन्ने के खेत में युवती के शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष है, जो गुलाबी रंग की सलवार, समीज पहनी है। शव की पहचान कराने की प्रक्रिया की जा रही हैं। हालांकि अज्ञात युवती का शव मिलने पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहें हैं।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button