चुनावी ड्यूटी पर पोलिंग ऑफिसर की मौत, परिजनों में पसरा सन्नाटा

पटना। विजय कुमार शर्मा। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दिन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां औराई विधानसभा क्षेत्र के कटरा प्रखंड के अंतर्गत बरहद बूथ संख्या 190 पर पोलिंग ऑफिसर केदार राय की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।

जिसके बाद हथौड़ी पुलिस ने उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिजन एसकेएमसीएच पहुंचे। जहां उनका रो- रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार केदार राय सिंचाई विभाग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थे। घटना के बारे में जिला प्रशासन ने बताया कि नियमों के अनुसार 15 लाख की राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button