जिलाधिकारी के सुगौली आगमन पर छाया रहा फर्जी शिक्षिका का मामला

मोतिहारी: पेराई सत्र के शुभारंभ पर सुगौली पहुंचे जिलाधिकारी शिर्षत कपिल अशोक ने सुगौली में हुई फर्जी शिक्षक नियोजन पर अभी तक करवाई नहीं होना प्रशासनिक विफलता तो नहीं है के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक लोकल अधिकारियों के द्वारा मेरे पास जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकारों के द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि वर्ष 2018 में इस मामले को उद्भभेदन किया गया था जिस पर सुगौली बी ई ओ के द्वारा जांच कराया गया था।

उक्त जांच रिपोर्ट के आलोक में डी पी ओ स्थापना के द्वारा पत्रांक 938 दिनांक 27/03/2018 मे अविलंब करवाई करने का आदेश दिया गया था। लेकिन आज तक स्थानीय प्रशासन कि लापरवाही से करवाई नहीं की गई है। जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा अविलंब करवाई का आश्वासन दिया गया।

रिपोर्ट: रविशंकर मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button