नहर पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक घायल

मैरवा: मैरवा (सिवान) प्रखण्ड क्षेत्र के इमलौली नहर पुलिया के समीप रात 9 बजे अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। बाइक के पेड़ से टकराने के कारण बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। वही सड़क से आवागमन कर रहे लोगो ने घायल युवक को उठाकर तत्काल मैरवा रेफरल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

हालाँकि हालत को गम्भीर देखते हुए तुरंत डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। बतादे की घायल युवक धनौति थानां क्षेत्र के मकरियार मठिया निवासी चंद्रिका भगत के पुत्र मुकेश कुमार है।

बताया जा रहा है कि मुकेश मैरवा थानां क्षेत्र के मैदनिया गाँव मे अपने ससुराल आए हुए थे। अपने ससुराल वालों से मुलाकत कर के अपने गाँव मकरियार मठिया जा रहे थे, कि तभी मैरवा थानां क्षेत्र के मैदनिया नहर पुलिया के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से जा टकराई। जिससे वह घायल हो गए और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

वही सड़क से आवागमन कर रहे लोगो ने उठाया और नजदीकी अस्पताल मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तत्काल गोरखपुर रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button