Delhi CM: अरविंद केजरीवाल को ऑटो में बैठने से गुजरात पुलिस ने रोका ?

सीएम अरविंद केजरीवाल को ऑटो ड्राइवर ने डिनर के लिए आमंत्रित किया था. केजरीवाल को वहां ऑटो से जाना था लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें नहीं जाने दिया. इसको लेकर केजरीवाल और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ. उधर, कपिल मिश्रा ने इस घटना को केजरीवाल का तमाशा करार दिया है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं. विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है. केजरीवाल ने दिन में ऑटो चालक ने संवाद किया था. इस दौरान एक ऑटो चालक ने उन्हें अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था. जिसे स्वीकार करते हुए केजरीवाल ने रात आठ बजे का समय फिक्स किया था. लेकिन गुजरात पुलिस ने दिल्ली के सीएम को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऑटो में बैठकर जाने से रोक दिया. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button