लखनऊ: महंत देव्यागिरी की अगुआई में किया गया मातृनवमी पर तर्पण, कोरोना से मरने वाली माताओ लिए भी दी गई जलांजलि

लखनऊ। विषवेश तिवारी: मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरी की अगुआई में मनकामेश्वर घाट उपवन में किया गया नवमी श्राद्ध, पर खीर से हुआ हवन-पूजन। इस अवसर पर कोरोना से मरने वाली माताओ के लिए जलांजलि भी दी गई। इसके साथ ही पूर्वजो से प्रार्थना की गई कि कोरोना संकट पर जल्द से जल्द अंकुश लगे।

महंत देव्यागिरी ने कहा कि श्राद्ध पूजन पितरों के प्रति कृतज्ञता अभिव्यक्त करता है। श्राद्ध पक्ष यह संदेश भी देता है कि हिन्दू के लिए देवी देवताओं की तरह उनके पूर्वज व माताए भी पूजनीय हैं। उन्होंने इसके साथ श्राद्ध पक्ष लोगों को अपने जीवित अभिभावकों के प्रति भी सदैव सम्मान अर्पित करने का संदेश देता है। इस अवसर पर शुक्रवार को कोरोना के कारण मरने वाली महिलाओ व अपने गुरु, और समस्त महिला गणो के लिए जलांजलि अर्पित की गई। आचार्य शिवराम अवस्थी के मार्गदर्शन में विधि विधान से समस्त पूजन अर्चन किये गए। प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए सीमित संख्या में ,मास्क सहित सेवादार उपस्थित रहे।

मनकामेश्वर घाट-उपवन को श्राद्ध के पंचबलि- मे गाय, कौए, श्वान, देवतागण, पितर को खीर से हवन कर उनका भाग निकाला गया। विमल सिंह, जगदीश गुप्त, विभव श्रीवास्तव, अमन,आकाश गुप्त ऋतु गिरी, रूपा गिरी, कल्याणी गिरी, गौरजा गिरी, मालती शुक्ला उपमा व अन्नू गुप्ता की महती भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button