अपनी सरकार बचाने के लिए बेटियों का चरित्र हनन होने दे रही है यह सरकार: आराधना मिश्रा

लखनऊ। यूपी के बलिया में कल हुए गोलीकांड के बाद से ही विपक्ष ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा उर्फ़ (मोना) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार बेटियों के प्रति लगातार बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम है। हर रोज़ कई घटनाएँ बलात्कार और हत्याओं की हो रही हैं। उससे भी बड़ा अपराध तो यह है कि जब एक बेटी का बलात्कार होता है तो अपने नेताओं को बचाने के लिए, अपने अधिकारियों को बचाने के लिए, अपनी सरकार बचाने के लिए उस बेटी का चरित्र हनन होने दे रही है यह सरकार।

उत्तर प्रदेश से चुन कर आए, दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री जी को भी बेटियों की पीड़ा दिखाई व सुनाई नहीं दे रही।

उत्तर प्रदेश की बेटियों की आवाज़ प्रधानमंत्री जी तक पहुँचाने के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने एक मुहीम शुरू की है कि पोस्टकार्ड के ज़रिए हम अपनी आवाज़ को, बेटियों बहनों की आवाज़ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री जी तक पहुँचाएँगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button